Tuesday, 6 December 2016

राजेंद्र सिंह के आश्रम में पहला दिन

जलपुरुष राजेन्द्र सिंह के आश्रम में पहला दिन।

पी के सिद्धार्थ
अध्यक्ष, भारतीय सुराज दल

भाई राजेंद्र सिंह ने राजस्थान के अलवर जिले के अपने सुदूर ग्रामीण आश्रम में 5 से 9 दिसंबर तक 'सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय में नेतृत्व की भूमिका' पर एक शिविर रखा जिसमे मुझे पांचों दिन रहना था। देश भर से 125 सामाजिक और पर्यावरणीय नेतृत्वकर्ता आये हुए हैं। मगर ट्रेन के देर से चलने के कारन आज 6 को सुबह 5 बजे आश्रम में पहुँच पाया। सुबह गंगा को आश्रम में स्थापित करने का एक कार्यक्रम हुआ। उत्तराखंड की एक क्रन्तिकारी महिला क्रियावादी सुशीला बहन को सुन कर बहुत ख़ुशी हुई। सुबह और शाम दो सत्रों में मैंने सभा को संबोधित किया। दो नुक्कड़ नाटक भी संजय नामक एक युवा भागीदार ने ताज़ा ताज़ा बना कर प्रस्तुत करवाया। बेहतरीन! अच्छे और उच्च स्तर की सभा एकत्र हुई है।

No comments:

Post a Comment